CM Nitish दिखे अपने पुराने अंदाज में, अशोक चौधरी का…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखे। सीएम नीतीश एक कार्यक्रम के दौरान हंसते हुए मंच पर अपने करीबी अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ कर मंत्री प्रेम कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के सर उनका सर टकरा दिया। इस दौरान सीएम की हरकतों को देख मंच पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

दरअसल बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर विधानमंडल परिसर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित की गई थी। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे। इस दौरान बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुर्सी से उठ कर अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया और उन्हें लेकर टहलते हुए आगे बढे और फिर पहले मंत्री प्रेम कुमार के सर से सर को टकराया फिर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास पहुंचे और दोनों का सर टकराया।

इस दौरान मंच पर मौजूद सभी लोग सीएम के इस हरकत को देख कर हंसने लगे। इसके बाद मजाकिया माहौल में ही उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विजय चौधरी और मंगल पांडेय को तिलक लगाया। बता दें कि इससे पहले भी सीएम नीतीश ने महागठबंधन की सरकार के दौरान एक बार मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ा था जिसके बाद भाजपा ने जम कर राजनीति की थी।

यह भी पढ़ें- रुपौली उपचुनाव पर BJP का बड़ा दावा, 5 बार के विधायक चुनाव लड़ें या 10 बार के…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...