पटना : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पटना पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पटना के एसएसपी सह डीआईजी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों लोकसभा पाटलिपुत्र और पटना साहिब में कुल 1640 लोगों को चिन्हित किया गया है। साथ ही साथ थाना को आदेश दिया गया है कि इन लोगों पर निगरानी रखें। पटना के एसएसपी ने बताया कि दियारा इलाकों में भी पुलिस बल की तनाती किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि साथ ही गंगा नदी में एनडीआरएफ के सहयोग से पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था रहेगी। ताकि गंगा नदी के मार्ग से आकर किसी तरह की घटना ना हो। 14 हजार 876 लोगों पर 107 की कार्रवाई की है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने लोगों से अपील किया है कि आप किसी के लालच या भय में आकर मतदान नहीं करें। तुरत इसकी सूचना लोकल थाना या टोल फ्री नंबर पर दें। बताते चले कि सातवा चरण में एक जून को पटना में दो लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है।
यह भी पढ़े : DM ने पटना के दोनों लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान को लेकर दी जानकारी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


