Patna: पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से किया मना तो कनपट्टी पर सटा दी पिस्टल

पटना : पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से युवक को मना किया तो उसने पंप कर्मी के कनपट्टी

पर पिस्टल सटा दी. इस दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

हालांकि पेट्रोल पेट्रोल पंप कर्मियों की सूझबूझ व मौजूद लोगों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया.

मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है.

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सिगरेट पीने से किया मना

बता दें कि गांधी मैदान कारगिल चौक के निकट दो की संख्या में रहे युवकों द्वारा पेट्रोल भरवाने के दौरान सिगरेट का सेवन किया जा रहा था. इसी दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सिगरेट पी रहे युवक को तत्काल सिगरेट बुझा देने की अपील की. लेकिन वे नहीं माने और आक्रोश हो गया. इसके बाद आक्रोशित युवकों ने पिस्टल निकालकर पेट्रोल पंप कर्मी के कनपट्टी में सटा दिया, जिसके बाद पेट्रोल पंप पर अफरातफरी की स्थिति बन गई. वहीं पेट्रोल पेट्रोल पंप कर्मियों की सूझबूझ व मौजूद लोगों के सहयोग से उन दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों को पकड़ लिया और गांधी मैदान थाना को सौंप दिया गया.

किसी को धमकाने जा रहा था युवक

पेट्रोल पंप कर्मी पर हथियार तानने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद वाशिम और मोहम्मद तहमीर के रूप में हुई है. दोनों युवक सब्जीबाग और बाकरगंज के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों युवक किसी को धमकाने जा रहे थे इसी दौरान पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के दौरान पेट्रोल पंप कर्मी से कहासुनी हो गई. जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी पर पिस्तौल तान दिया. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट: शक्ति

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img