पटना के जकरियापुर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकिल से आए थे अपराधी

पटना सिटी : बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। बिहार सहित राजधानी पटना में लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। पटना के रामकृष्णा नगर में शुक्रवार की रात एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जकरियापुर इलाके की है। यहां रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार को गोली मारकर हत्या की गई है। पटना के पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने की घटना की पुष्टि करते हुए दुकानदार की मौत की जानकारी दी। विक्रम कुमार झा बिहार के दरभंगा जिला का रहने वाला है।

Goal 6 22Scope News

पूर्वी सिटी एसपी ने दी जानकारी, दरभंगा का रहने वाला है दुकानदार

पटना के पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि वारदात की जगह से कारतूस के एक खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों में इस बात का लेकर दहशत में है कि विक्रम कुमार झा सीधा-साधा आदमी थे। अपराधियों ने दुकानदार को गोली मारकर आराम से चलते बने। ये तो सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान है। पूरे प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। पूरे क्षेत्र में देखा जाए कहीं ना कहीं प्रतिदिन कोई ना कोई घटना का अंजाम दिया जा रहा है। पूरे बिहार के स्थिति यही है।

यह भी देखें :

राजधानी में जब यह हाल है तो फिर क्या कह सकते हैं…

लोगों का कहना है कि राजधानी राजधानी में जब यह हाल है तो अन्य जगहों पर क्या हो रहा होगा यह भगवान भरोसे है। प्रशासन की पूरी टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। अब देखना यह है कि वह कौन लोग हैं जिन्होंने दुकानदार विक्रम झा की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वजह क्या हो सकती है, यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। प्रशानस लाख दावा कर लें लेकिन अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

यह भी पढ़े : चार युवक चोरी की गाड़ी को कर रहे थे खरीद बिक्री, छह स्कूटी व दो मोटरसाइकिल बरामद…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...