Advertisement
Advertisement

Patna: 112 नंबर डायल करने पर मिलेगी ये सुविधा, सीएम नीतीश ने की ERSS की शुरुआत

पटना : बिहार वासियों को आज से नई सौगात मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईआरएसएस (ERSS) सेवा की शुरुआत की.

इसकी शुरुआत से अब लोगों को एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद के लिए

अलग नंबर पर डायल नहीं करना होगा, बल्कि 112 नंबर पर ही कॉल करके

लोगों को किसी भी आपातकालीन सेवा में मदद मिल जाएगी.

erss cm 22Scope News

400 इमरजेंसी रेस्पॉन्स गाड़ियां करेगी कार्य

पत्रकारों को जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह विभाग चैतन्य प्रसाद ने बताया कि लोगो के लिए आज से ERSS (इमरजेंसी रेस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम ) की शुरुआत हुई है. अब पुलिस, एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड के लिए अलग नंबर पर कॉल करने की जरूरत नहीं है. केवल 112 पर कॉल करने पर हर प्रकार की आपात सेवा के लिए मदद मिलेगी. इसके लिए 400 इमरजेंसी रेस्पॉन्स गाड़ियों का क्रय किया गया है. सभी वाहन 24×7 कार्य करेगी. कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तीन पालियों में कार्य होगा. 90 सीटर महिला कॉल टेकर, 24 सीटर डिस्पैच , 02 सीटर सुपरवाइजर कार्य करेंगे.

erss1 22Scope News

जल्द ही फेज 2 के लिए होगा काम- डीजीपी

वहीं राज्य के डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि यह व्यवस्था लोगों के लिए काफी बेहतर है. लोगों तक पहुंचने के लिए ये बेहतर पहल. लोगों को समय पर मदद मिले, इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही फेज 2 के लिए काम शुरू हो जायेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि साल के अंत तक लागू फेज 2 होगा.

आपातकालीन सेवा वाहन में है कई सुविधा

डीजीपी ने कहा कि 112 आपातकालीन सेवा वाहन में कई व्यवस्था की गई है. इसमें आधुनिक टैब, फर्स्ट एड, फायर इंस्टिट्यूशर, फोल्डेबल कुर्सी सहित कई सुविधा उपलब्ध है. बिहार में आबादी काफी अधिक है. पूरे राज्य को कवर करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन बिहार सरकार इस पर कार्य कर रही है. दूसरे फेज में पूरे बिहार को कवर कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

नालंदा को मिलेगी राजगीर जू सफारी की सौगात, सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन

Commercial Advertisment

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...

Amrapali Training Centre Bihar: बिहार के आम्रपाली केंद्र में मुफ्त सीखें...

Amrapali Training Centre Bihar, पटना: कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बिहार के बच्चों और युवाओं के लिए आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रतिभा निखारने...