‘अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल्द मिलेगी डायल-112 की सेवा की सुविधा’

पटना : बिहार के शहरी क्षेत्र के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल्द ही डायल-112 की सेवा की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। साथ ही डायल-112 की सेवा का विस्तार करते हुए पुलिस की सेवा के साथ-साथ एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की भी सेवा उपलब्ध होगी। यानी अगर लोगों को एंबुलेंस की सेवा प्राप्त करनी होगी। या फिर कहीं आग लग जाती है तो लोग इसकी तुरंत जानकारी डायल-112 को देखकर इस विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

इसकी जानकारी देते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में डायल-112 आम जनों के लिए काफी सहायक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 में प्रतिदिन 1127 कंप्लेंट डायल-112 के माध्यम से प्राप्त होता था जो जनवरी 2024 में तीन गुना बढ़कर 3331 हो गया। डायल-112 के विस्तार को लेकर नए वाहन क्रय करने की योजना बनाई गई है। अब 20 मिनट में ही शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक डायल-122 की सेवा लोगों को प्रदान की जाएगी। इसको लेकर बृहद पैमाने पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...