BJP के झंडे से पट गया पटना का कांग्रेस कार्यालय

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जम कर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के भिडंत में करीब आधे दर्जन लोगों को चोटें भी आई है। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्ष को अलग किया बावजूद दोनों पक्ष आमने सामने खड़े हैं। मौके पर स्थिति देख भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे और इस दौरान वे पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पहुंच गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन का विरोध किया और फिर दोनों में विवाद बढ़ते हुए लाठी डंडे तक पहुंच गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कोई हमारे दरवाजा पर प्रदर्शन करे तो हमारी क्या प्रतिष्ठा रह जाएगी, हम उन्हें किसी भी कीमत पर अपने दरवाजे तक नहीं आने देंगे। इसी मामले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए बयान और संसद में भाजपा और कांग्रेस सांसदों की धक्कामुक्की के बाद से कांग्रेस भाजपा में ठनी हुई है। कांग्रेस के इसी हमले के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   iPhone बनाने वाली कंपनी भी करेगी बिहार में निवेश, अब तक एक लाख करोड़ रूपये के निवेश का मिला कन्फर्मेशन

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...