पटना : राजधानी के इस बार शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश के मौसम में जलजमाव से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए बीते चार सालों से कैचमेंट प्रोजेक्ट को पूरा कर रही बुडको की टीम ने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है। बुडको के अधिकारियों ने बताया कि 956:59 करोड़ की लागत से शहर के नगर निगम समेत नगर परिषद इलाकों में कैचमेंट का निर्माण किया जा रहा है। जो शहर के 183 किलोमीटर इलाके में किया जा रहा है। ताकि जून-जुलाई के महीने में बारिश के दस्तक देते ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सकें।
शहर के 9 इलाकों में इसका निर्माण कार्य तेजी से किया रहा है
उन्होंने यह भी बताया कि शहर के नौ इलाकों में इसका निर्माण कार्य तेजी से किया रहा है। जिसमें पांच इलाकों में यह काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पटना नगर निगम के साथ-साथ इस योजना का फायदा दानापुर और फुलवारीशरीफ में भी इसके निर्माण का लाभ लोगों को मिलेगा।
290 छोटे-बड़े नालों को जोड़ने से जलनिकासी में सुविधा
वहीं उन्होंने कैचमेंट प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट को शहर के 2290 छोटे-बड़े नालों से जोड़ा जायेगा। ताकि इसका लाभ शहर के लगभग सभी गलियों व रास्ते को मिल सकें। बता दें कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण बुडको की तरफ से साल 2022 में शुरू किया गया था। जो इस साल मानसून से पहले खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में इसका काम अंतिम चरण में है जो शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : मंत्री लेसी सिंह ने कहा- राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें
Highlights


