PDA का मतलब है प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी, CM Yogi का सपा पर हमला

डिजीटल डेस्क : PDA का मतलब है प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी, CM Yogi का सपा पर हमला। यूपी में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी माहौल गरमाया हुआ है।

एक दिन पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा और CM Yogi पर चुन-चुन कर हमला बोला तो अब रविवार को विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के क्रम में जनसभा करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने सपा पर करारा हमला बोला।

सपा मुखिया के PDA वाले जोड़तोड़ पर CM Yogi ने सीधे हमला किया। कहा कि – ‘PDA का असली मतलब है प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी’।

CM Yogi बोले – अपराधी खान मुबारक इसी PDA का था, याद रखिए…

उत्तर प्रदेश में जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट भी शामिल है। उसी क्रम में रविवार को CM Yogi आदित्यनाथ यहां पहुंचे। CM Yogi ने कटेहरी बाजार स्थित राम देव जनता इंटर कॉलेज में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

CM Yogi ने कहा कि- ‘PDA का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। …जो जितना बड़ा अपराधी होगा, वह इस प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा होगा। इसी अंबेडकरनगर जिले का अपराधी खान मुबारक इनके साथ था, याद रखिए…’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

CM Yogi का सपा पर हमला – माहौल अब… ‘देख सपाई, बिटिया घबराई वाली

डॉ. राममनोहर लोहिया को याद करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘समाजवादी आंदोलन को लोहिया, जयप्रकाश नारायण जैसे लोग नेतृत्व देते थे। अब ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ वाली हालत है।

…अयोध्या में सपाई को दुष्कर्म में जेल भेजा गया। …कन्नौज में भी यही हुआ। …एक बात और, …भाजपा में जातिवाद और परिवारवाद नहीं है।… सपा कटेहरी को परिवारवाद का गढ़ बना देना चाहती है’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

CM Yogi ने इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया, कहा – सपा कांग्रेस एक ही थैली के हैं चट्टे बट्टे

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने सपा के साथ आईएनडीआईए गठबंधन में इसके सहयोगी कांग्रेस को निशाने पर लिया। CM Yogi  ने कहा कि – ‘…सपा कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। जनता को पता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन देश के लिए खतरनाक है। हरियाणा में जनता ने तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाया है।

….कन्नौज गया तो पता चला कि बाबा साहब के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम सपा ने बदल दिया था। हमने बाबा साहब के सम्मान में फिर से नाम कर दिया।…इन्होंने एससी-एसटी की छात्रवृति रोक दी थी, हमने बहाल किया। क्योंकि हम सबका साथ सबका विकास पर काम कर रहे हैं’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

CM Yogi ने कुरेदा – …याद है ना, 500 वर्ष तक मंदिर नहीं बना क्योंकि बंटे थे तो कटे थे

CM Yogi आदित्यनाथ ने कटेहरी से सपा पर निशाना साधा। कहा कि – ‘…500 वर्ष पहले बंटे थे।… अयोध्या में 500 वर्ष तक मंदिर नहीं बना क्योंकि बंटे थे तो कटे थे। अब एकजुट हुए तो मंदिर भी बना और देश की सीमा भी सुरक्षित हो गई।

…पहले पाकिस्तान घुसपैठ करता था… चीन भी करता था। हम लोग संसद में आवाज उठाते थे कि मुंह तोड़ जवाब दो पर ये संबंध खराब होने का हवाला देते थे। अब दुश्मन की धज्जियां उड़ा दी जाती हैं। सर्जिकल स्ट्राइक होती है। …अब नया भारत है। छेड़ता नहीं लेकिन छोड़ता भी नहीं।

…शिवबाबा धाम, श्रवणधाम के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। हमने अयोध्या के साथ यहां भी विकास का ध्यान दिया। …हम कटेहरी के अच्छे विकास का जिम्मा लेते हैं। …अयोध्या के साथ यहां का भी विकास होगा’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates