Breaking : JMM का मतलब ‘जमकर मलाई मारो’, बीजेपी की सरकार बननी तय-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…

Breaking

Dhanbad : धनबाद में आज बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान धनबाद विधानसभा के दावेदारों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद एलबी सिंह के समर्थकों को राजनाथ सिंह ने लगाई फटकार,सम्बोधन के दौरान लगातार नारेबाजी से हुए नाराज, राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की बयार चल रही है।

Breaking : इस बार झारखंड में भाजपा को सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता

आगे उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा को सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता। आज भारत अंतराष्ट्रीय मंचो पर मजबूत हुआ है। हम आज दुनिया मे 5 वें स्थान पर हैं विकाश के मामले के पहले 11 वें स्थान पर हैं। 2027 आते आते हमारा भारत दुनिया के टॉप थ्री कंट्री में शामिल होगा। भारत बदल रहा है।इसलिए देश में हर राज्य में भाजपा की सरकार जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Breaking : उद्योगपतियों ने किसानों का पैसा लूटा है-सीएम हेमंत सोरेन का केन्द्र सरकार पर बड़ा वार… 

केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए रक्षा मंत्री ने कहा-यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्रों को हमने सुरक्षित अपने देश लाने का काम किया। झारखंड को कांग्रेस ने नहीं बनाया हमारे बाजपेयी जी की सरकार में बनी। मैं भी उस सरकार में सड़क परिवहन मंत्री था।जो काम किसी ने नहीं किया वो भाजपा ने किया है। झारखंड से भुखमरी, गरीबी बेरोजगारी, खत्म होनी चाहिए। हमारे तीन मुख्यमंत्री ने जितने काम किये झामुमों की सरकार ने नहीं किया।

सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन भी जरूरी है

आगे उन्होंने जेएमएम के ऊपर जमकर हमला करते हुए कहा कि JMM का मतलब जमकर मलाई मारो। हमारे किसी मुख्यमंत्री के ऊपर भ्र्ष्टाचार के आरोप नहीं लगे, लेकिन हेमन्त जेल गए। जेल से बाहर निकलकर खुद को मसीहा साबित करने में लगे हैं। 15 नवम्बर को राज्य बनने के 24 वर्ष पूरे हुए, 25 वें वर्ष में प्रवेश करने से पूर्व यहां भाजपा को जिताएं। देश में एक साथ सभी राज्यों में चुनाव होंगे। झारखंड में सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन भी जरूरी है।

JMM कांग्रेस और RJD झारखंड के विकास में स्पीड ब्रेकर हैं

राजनाथ सिंह ने भाजपाईयों को संकल्प दिलाया कि इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। तीन साल में झारखंड के सभी लोगों को पक्का छत मुहैया करा देंगे। शौचालय और नल से जल पहुंचाने का वायदा किया। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार बना दो वायदा पूरा करेंगे। यहां आदिवासियों की उपेक्षा हुई है। बिरसा मुंडा की जयंती को देश भर में जनजातीय स्वाभिमान दिवस मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  Jamshedpur : प्रेमी के साथ घर से भागी युवती, पुलिस ने यहां से किया बरामद, फिर… 

JMM कांग्रेस और RJD ये तीनो झारखंड के विकास में स्पीड ब्रेकर हैं, उन्हें हटाना है। हमारी सरकार आएगी तो एक-एक बांग्लादेश के घुसपैठियों को पहचान करके हटाएंगे। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना, कहा उन्होंने विदेश जाकर अनाप सनाप बातें की है। भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—-

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...