रूकीघाट में राहगीरों ने श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत की

घाघरा. थाना क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र रूकीघाट में राहगीरों ने श्रमदान कर गुरुवार को जर्जर सड़क की मरम्मत की। बताया जा रहा है कि जर्जर सड़क आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को परेशानी हो रही थी।

बताया जा रहा है कि इस रास्ते से आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिससे यात्री स्वयं श्रमदान कर सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया और रुकीघाट में अपने-अपने वाहनों को खड़ा करके सभी यात्री श्रमदान कर सड़क की मरमती की और सुलभ आवागमन लायक बना डाला।

बता दें कि, रूकीघाट नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है और पूर्व में नक्सली प्रभाव के कारण यहां पीसीसी योजना पूरी नहीं हो सकी। यहां पर राहगीरों को आने-जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और राहगीर सरकारी भरोसा छोड़ खुद सड़क बना डाले।

सुंदरम केसरी की रिपोर्ट

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...