जैक एंड जिल स्कूल के पास चौराहे पर बना गड्ढा, सड़क की स्थिति जर्जर

हजारीबाग : हजारीबाग शहर के जैक एंड जिल स्कूल के निकट सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. यहां चौराहे पर करीब तीन फीट गड्ढा हो गया है. जिस वजह से स्थानीय के साथ साथ राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह काफी खतरनाक हो गया है. उसी गड्ढे से होकर छोटी-बड़ी गाड़ियां हिचकोले खाते हुए आवागमन करती हैं. मालवाहक गाड़ियां गुजरती है तो पलटने का अंदेशा लगा रहता है. यह सड़क डॉ जाकिर हुसैन रोड होते हुए मेन रोड को कनेक्ट करती है. हजारीबाग, रांची, सिमरिया और चतरा को कनेक्ट करने वाली यह प्रमुख सड़क मानी जाती है.

इधर 2 दिन हुए बारिश के कारण गड्ढा कीचड़ में तब्दील हो गया है जिस वजह से स्थानीय दुकानदार काफी परेशान है. वहीं गुरुवार को दुकानदारों ने सामूहिक रूप से कहा कि जिला प्रशासन जल्द ही इस चौक की मरम्मत करवाएं ताकि कोई कोई बड़ा हादसा ना हो. उन्होनें बताया कि हर दिन इस रोड से सैकड़ों बड़े वाहन गुजरते हैं जिनके पलटने का भी खतरा बना रहता है.

चौराहे पर गड्ढे की वजह से ऑटो, रिक्शा, बाइक यहां तक की साइकिल सवार कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं. इसी जगह जैक एंड जिल स्कूल है, जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं. जब वाहनें गुजरती है तो इस गड्ढे पर अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. स्थानीय लोग सदर विधायक, सांसद, नगर निगम और जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा चुके हैं, पर अब तक कोई फायदा नहीं हुआ है. गड्ढे नहीं भरे गए.

रिपोर्ट : आशीष

36 घंटों में गायघाट से कच्ची दरगाह पहुंचा अंतर्देशीय मालवाहक, पीपा पुल बनी दीवार  

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...