Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

मालिक ने मांगा दुकान का भाड़ा और मामला पहुंच गया कोर्ट, जानें पूरा मामला..

Dhanbad: जिले के हीरापुर इलाके में बुधवार को एक पुराने संपत्ति विवाद मामले में कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। धनबाद सिविल कोर्ट ने जमीन और मकान मालिक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भाड़े पर दी गई पांच दुकानों को खाली कराने और सील करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन करते हुए मजिस्ट्रेट और धनबाद सदर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की।क्या है पूरा मामलाः जानकारी के अनुसार पांच साल पुराना है। हीरापुर निवासी भगवान सिंह ने 2000 में यह संपत्ति खरीदी थी। उस समय इस जमीन और...

हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल से की मुलाकात

हजारीबाग. आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले छठ पूजन सामग्री कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल एवं उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने सांसद महोदय को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। सांसद मनीष जायसवाल ने संस्था के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि यदि मैं हजारीबाग में रहा तो अवश्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो पाऊंगा। बिहार चुनाव को लेकर व्यस्तता अधिक है, किंतु हजारीबाग...

छठ घाटों पर अवैध कब्जा और वसूली करने पर हो सकता है FIR दर्ज, नगर निगम ने दिए निर्देश

Ranchi: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व छठ घाटों पर अवैध कब्जा करने और श्रद्धालुओं से वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी छठ घाट निरीक्षण के दौरान और कुछ श्रद्धालुओं द्वारा नगर निगम को दी गई। अवैध कब्जा और वसूली पर निगम सख्तः मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम ने पत्र जारी कर बताया कि हाल के दिनों में यह पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्व सफाई के बाद स्थान पर अपने नाम, मोहल्ले या संगठन का नाम लिखकर कब्जा कर रहे हैं।...

Kashmir में भी अब लोग ले रहे नाइट लाइफ का आनंद, बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

डिजिटल डेस्क : Kashmir में भी अब लोग ले रहे नाइट लाइफ का आनंद, बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। जम्मू Kashmir के उपराज्यपाल ने जम्मू और कश्मीर में धारा 370 के हटने के बाद से अब तक में आए बदलावों पर खुलकर बात करते हुए एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक को दिए साक्षात्कार में कई अहम मुद्दों पर अपनी अहम टिप्पणी की है।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने इसी साक्षात्कार में कहा है कि Kashmir में भी अब लोग नाइट लाइफ का आनंद ले रहे हैं। लाल चौक, झेलम रिवर फ्रंट पर चहल-पहल रहती है। आम आदमी अपनी मर्जी से जम्मू Kashmir में जाने लगा है। पूरे  जम्मू Kashmir में बदलाव साफ-साफ दिख रहा है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले – विकास ने बदली जम्मू Kashmir की फिजां…

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक को दिए विशेष साक्षात्कार में जम्मू Kashmir के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि धारा 370 के हटने के बाद से जम्मू Kashmir तेजी से आमजन की बेहतरी से जुड़े विकास कार्य तेजी से हुए। उससे से हालात में तेजी से बदलाव हुआ। इन्हीं विकास कार्यों ने देखते ही देखते जम्मू Kashmir  की फिजां बदल दी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि – ‘…किसी भी क्षेत्र के विकास में कनेक्टिविटी की बड़ी भूमिका होती है। रेल, रोड, एयर, डिजिटल, वाटर…ये कनेक्टिविटी के मुख्य साधन है। इस डर में रहने की जरूरत नहीं है कि जम्मू का क्या होगा।

…कोई जू देखने आता है, कोई सुचेतगढ़ बॉर्डर जाना चाहता है। कोशिश होनी चाहिए कि जम्मू में इस तरह के और भी प्रयास हों, ताकि लोग बड़ी संख्या में आएं। नए इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास होता है। कारोबार को गति मिलती है। नौकरी के अवसर बढ़ते है। गुणवत्ता बढ़ती है’।

 उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल का दावा – जम्मू Kashmir में बदले हालात से हो रहा पाकिस्तान के पेट में दर्द…

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसी साक्षात्कार में आतंकी गतिविधियों पर भी अपनी बात खुलकर की। उपराज्यपाल ने कहा कि – ‘आतंकी वारदात में 70 फीसदी कमी आई है। आतंकियों का सफाया करने में ही नहीं, बल्कि इसके पूरे इकोसिस्टम को समाप्त करने में काफी हद तक सफलता मिली है। आतंकियों का लोकल रिक्रूटमेंट आज की तारीख में सबसे कम है।

…नारको टेररिज्म जरूर नई चुनौती बना है, पर इसे समाप्त करने में प्रधानमंत्री, विशेष रूप से गृह मंत्री काफी रुचि लेते हैं। जीरो टालरेंस की नीति अपनाई गई है। पिछले चार-साढ़े चार सालों में आतंकी हमलों पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। इस वर्ष कुछ घटनाएं हुई हैं, पर समग्रता में देखें, तो वर्ष दर वर्ष आतंकी वारदात में कमी आई है।

…जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक शांति रहती है तो पड़ोसी देश के पेट में दर्द होने लगता है। पाकिस्तान की वजह से यहां घुसपैठ बढ़ती है, लेकिन, पुलिस-प्रशासन और सेना में तालमेल अच्छा है। इंटेलीजेंस एजेंसियां समन्वय से काम कर रही हैं’।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू Kashmir को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने पर भी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बेबाक जवाब…

इसी क्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू Kashmir को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने पर भी इसी साक्षात्कार में अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि – ‘…कैबिनेट का जो प्रस्ताव था, वह बहुत साधारण था। उसमें कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था कि वह पूर्ण राज्य के दर्जा बहाली को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व भारत सरकार के प्रतिनिधियों से बात करेंगे। पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर गृहमंत्री कह चुके हैं।

…प्रधानमंत्री भी श्रीनगर की सभा में कह चुके हैं। ऐसे में यदि प्रस्ताव मेरे सामने आया, तो मैंने सिफारिश कर दी। मुझे लगता है कि जिस मुद्दे पर (अनुच्छेद-370 को लेकर) देश की संसद मुहर लगा चुकी है, उस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा’।

Related Posts

RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी पार्टी से इस्तीफा देकर...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसरे में आने जाने का सिलसिला जारी है। साथ ही नेताओं अपनी पार्टी से लगातार...

जनसंपर्क के दौरान राजद प्रत्याशी के काफिले पर पथराव, कार्यकर्ताओं से...

जनसंपर्क के दौरान राजद प्रत्याशी के काफिले पर पथराव, कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील बाढ़ : बाढ जिले में जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद प्रत्याशी प्रत्याशी...

टिकट बंटवारे से नाराज राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेताओं का...

टिकट बंटवारे से नाराज राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेताओं का सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से राजद को लग सकता बड़ा झटका दरभंगा : दरभंगा जिले मेंबिहार...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel