लोग परेशान और आप के द्वार कार्यक्रम का ढोंग रच रही सरकार

Ranchi-रघुवर दास का तंज-पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार की बहुप्रचारित कार्यक्रम सरकार आप के द्वार कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा है कि झारखंड में लोग हलकान परेशान हैं, लेकिन सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का ढोंग रच रही है. पूरे झारखंड में अंधेर नगरी-चौपट राजा की स्थिति बनी हुई है. सरकारी खर्चे पर ढोंग रचा जा रहा है. जबकि हकीकत है कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का तंज

राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण छात्र और आम लोग परेशान हैं. कई मेधावी बच्चे जिनका राज्य और राज्य के बाहर मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, सरकारी समेत अन्य संस्थानों की मेरिट लिस्ट में नाम आ गया,

लेकिन उनका आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है.

सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को आय प्रमाण पत्र की जरुरत होती है,

मरीज हलकान-परेशान है, लेकिन सरकार आप के द्वारा कार्यक्रम में शामिल हो रही है.

सरकार की असंवेदनशीलता के कारण गरीबों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है.
साथ ही जमीन के दाखिल खारिज, जमीन त्रुटिकरण, नक्शा पास,

जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं.

अहंकार में डूबी हेमंत सरकार केवल अपनी पीठ थपथपाने में लगी है.

उसे गरीबों व आम लोगों की बिलकुल भी चिंता नहीं है.

झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...