पंचायत के 11 वार्डों में 8 दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग

मोकामा : मोकामा प्रखंड के बरहपुर गांव में नूतन साल से ही मुख्यमंत्री हर घर,नल-जल योजना ठप्प कर दी गई है। पंचायत के 11 वार्डों में आठ दिनों से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पूर्व अनुरक्षकों और वार्ड सदस्यों की आपसी लड़ाई में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बाबत बुधवार को मुखिया दुनिया देवी के आवास पर बैठक भी हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। वार्ड सदस्यों ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया। दूसरी ओर पहले से पानी की आपूर्ति कर रहे अनुरक्षकों ने वेतन भुगतान की मांग पूरी होने तक पानी की आपूर्ति नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि, मुखिया दुनिया देवी ने तत्काल प्रभाव से पंचायत में पेय जल की आपूर्ति शुरू करा दी है और इस मामले पर एक सप्ताह में कोई निर्णय लेने की घोषणा की है।इस पंचायत के वार्ड नंबर सात में पेयजल की आपूर्ति वर्तमान अनुरक्षक ने निर्बाध जारी रखी है।

यह भी पढ़े : बिहार के लोगों को नए साल पर सिक्स लेन पुल का मिलेगा तोहफा

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...