पानी की जंग- भरी बरसात में दो घूंट पानी के लिए तरसतें पहाड़िया जनजाति के लोग

Pakur पानी की जंग- हिरणपुर प्रखंड के केंदुआ पंचायत स्थित धरनी पहाड़ पहाड़िया समुदाय के आदिवासियों का बसेरा है.

Pani 22Scope News

इस गांव में विलुप्त होने के कगार पर खड़े दर्जनों पहाड़िया परिवार रहते हैं.

गांव  में आधारभूत संरचना का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि

आजादी के 75 वर्ष बाद भी इन परिवारों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं है.

ये परिवार एक एक बूंद पानी के लिए एक जंग लड़ते हैं,

आजादी के 75 साल बाद भी मयस्सर नहीं पानी के दो घूंट

यह कहानी कोई आज की नहीं है, वर्षों से इस गांव की यही हालत है.

काफी कोशिश और हंगामें के बाद यहां एक जलमीनार लगाया गया था,

आशा बनी थी कि इसके बाद इन पहाड़िया परिवारों को पानी की यह जंग खत्म हो जाएगी.

लेकिन यहां भी किस्मत दगा दे गयी. जिस जोर शोर से जलमीनार की चर्चा और दावे किये गये,

वह सिर्फ संवेदक की कमाई का जरिया बन गया.

आज तक ग्रामीणों ने इस जलमीनार का पानी नहीं पिया.

पानी की जंगचुंआ का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Kunwa 22Scope News

ग्रामीण आज भी चुंआ का पानी पीकर अपनी प्यास को बुझा रहे हैं.

ग्रामीण का कहना है कि यहां का जलस्तर काफी नीचे जा चुका है.

गांव में कोई आहर पोखर या तालाब नहीं है, हां एक कुंआ जरुर है, उसका पानी काफी गंदा है,

लेकिन मजबूरी में नहाने के काम आता है, गंदे पाने में नहाने से कई बीमारियां भी होती है,

चुंआ का पानी भी पीने के योग्य नहीं है. लेकिन कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है.

रिपोर्टर:- संजय कुमार सिंह पानी की जंग

Chatra Acid Attack case- फांसी और सिर्फ फांसी यही है उसकी सजा- आरोपी का पिता

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...