Motihari में साली का घर निर्माण रोकने गए हथियारबंद जीजा को लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले..

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के सुगौली में जमीनी विवाद में दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से हथियार लेकर आए एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सुगौली के मंसीगा के बक्सा टोला हाता की है जहां एक जीजा अपनी ही साली के मकान निर्माण रोकने के लिए हथियार के साथ पहुंचा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के बंगरा निवासी भोला मियां को हथियार के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए बक्सा टोला हाता निवासी सविला खातून ने पुलिस को बताया कि मेरी दो बेटी है। मेरी एक बेटी मेरा देखभाल करती है जिसकी वजह से मैंने अपना करीब 10 धुर जमीन अपनी उस बेटी के नाम 2023 में रजिस्ट्री कर दिया था जिस पर वह अब घर बना रही है। इसी क्रम में मेरी दूसरी बेटी का पति बंगरा निवासी भोला साह अपने सहयोगी जमीर हसन उर्फ़ भुट्टा और अन्य सात आठ लोगों के साथ हथियार घर निर्माण वाले स्थान पर पहुंच कर हंगामा करने लगे और हथियार दिखा कर गाली गलौज करने लगे।

शोर सुन जब आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी लोग वहां से भागने लगे और इस दौरान भोला मियां और जमीर मियां ने अपना हथियार फेंक दिया। ग्रामीणों ने भोला मियां को पकड़ लिया और हथियार भी बरामद किया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच की और कार्रवाई में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Lions Club ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मोतिहारी में किया पौधरोपण

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Motihari Motihari Motihari

Motihari

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...