Bokaro: काम के दौरान मजदूर की मौत,उचित मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी के गेट जाम

Bokaro: बॉलीडीह इंडस्ट्रियल एरिया के शिवम इंडस्ट्रीज में काम करते मजदूर की मौत हो गई। मृतक दिलीप कुमार श्रीवास्तव (उम्र 27 वर्ष) कुर्मीडीह में अपने परिवार के साथ रहता था। घर की माली स्थिति बहुत ही खराब है। मां और पिता दोनों बीमार है। बोकारो औधोगिक क्षेत्र स्थित शिवम् इंडस्ट्री में काम कर रहा था।

Bokaro: काम के दौरान मजदूर की मौत

बताया जाता है कि इंडस्ट्री के शेड की रिपेयरिंग का काम करने के दौरान दिन के करीब बाहर बजे ऊपर से नीचे गिर गया। इस घटना मे बुरी तरह घायल दिलीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि मुझे मेरे दोस्त के द्वारा सूचना दी गई कि आपके भाई का एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है। मैं अस्पताल जाकर देखा तो मेरी भाई की मौत हो गई थी।

Bokaro: सेफ्टी बेल्ट नहीं होने के कारण मजदूर की मौत

वहीं आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने बताया कि प्रशासन प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण एक मजदूर की जान गई है। 50 फीट की ऊंचाई पर मजदूर से काम कराया जा रहा था। सेफ्टी बेल्ट नहीं होने के कारण मजदूर दिलीप कुमार की मौत हो गई, जिसके बाद कुर्मीडीह आसपास के लोग कंपनी गेट पर पहुंच गए। उचित मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी के गेट जाम कर बैठ गए।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

JPSC 14th Civil Services Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट...

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में...

JDU MLA इंद्रदेव सिंह पटेल ने सदन में उठाई अपने क्षेत्र...

सिवान : बिहार विधानसभा में पांच दिन का मॉनसून सत्र चल रहा है। सिवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कें, बदहाल स्कूल...