Gumla: नाबालिग पर यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी निरुद्ध

Gumla: डुमरी थाना क्षेत्र में यौन शोषण का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़के को निरुद्ध किया गया है। यह कार्रवाई डुमरी थाना कांड संख्या-25/2025, दिनांक 16/06/2025 के अंतर्गत की गई है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 04/06 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Gumla: नाबालिग पर यौन शोषण का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां के बयान के आधार पर डुमरी पुलिस ने कोकावाल गांव के दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की थी। जांच के दौरान एक आरोपी की उम्र 16 वर्ष पाई गई, जो नाबालिग है। इस आधार पर उसे विधिवत निरुद्ध कर बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और जांच अभी भी जारी है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसने आश्वासन दिया है कि दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Gumla: कानून के अनुरूप कार्रवाई

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। न्यायिक प्रक्रिया के तहत बाल अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई कानून के अनुरूप की जाएगी।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों...

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों...

Koderma Film Festival Award: कोडरमा के फिल्मकारों का कमाल! कोलकाता इंटरनेशनल...

Koderma Film Festival Award: झारखंड के कोडरमा ज़िले के लिए यह गर्व की बात है कि स्थानीय डॉक्टर और फ़िल्ममेकर डॉ. वीरेंद्र कुमार और...