दूसरे दिन भी नहर में नोट तलाशते रहे लोग

22Scope News

रांची: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद नहर में आज दूसरे दिन भी लोग नोट की गड्डियां तलाशते दिखे। बता दें कि शनिवार को मुरादाबाद नहर से नोटों का बंडल मिलने की बात सामने आने पर पूरे जिले में खलबली मची हुई है।

नोटों का बंडल किसने फेंका और क्यों फेंका यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन फेंके जाने के बाद पैसा गरीब तबके के लोगों के हाथ हीं लगा है। हालांकि नोट असली है या नकली इसकी भी पुष्टि नहीं हो पा रही है। जबकि पुलिस प्रशासन को नहर से कुछ भी हाथ नहीं लगा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि  500, 200, 100 एवं दस के नोट नहर से मिले हैं।

इसी सिलसिले में दूसरे दिन भी काफी संख्या में लोग मुरादाबाद मेंनहर पहुंचकर नोटों की गड्डी तलाशते दिखाई दे रहे हैं। काफी संख्या में लोग नहर के गंदे पानी में उतर कर खोजबीन कर रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि आसपास के राज्य से इसका तारा जुड़ा हुआ है।

Share with family and friends: