केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दीदी की रसोई का रसास्वादन

बेगूसरायः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सदर अस्पताल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित दीदी की रसोई में  भाजपा नेताओं के साथ भोजन किया.

बता दें कि सदर अस्पताल में जीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा दीदी की रसोई शुरू की गई है, इस रसोई में 50 रुपये में शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दीदी की रसोई से जुड़े महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे और दोपहर का भोजन भी किया.

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है. मोदी सरकार से पहले महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या 2 करोड़ 35000 थी जो अब बढ़कर आठ करोड़ से ज्यादा हो गया, बेगूसराय में 3 लाख 21000 महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है. सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं की आमदनी को बढ़ाकर सालाना एक लाख रुपए से ज्यादा करने की है. महिलाओं की आमदनी बढ़ने पर देश की जीडीपी बढ़ेगी.

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बदहाल हुआ...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: झारखंड सरकार लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि समय-समय पर सफाई अभियानों में हिस्सा...

3 मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने दी जान, 5 साल...

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं...

पटना : भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...