खाना बनाते समय अचानक गिर गया मकान, बाल-बाल बचे लोग

आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के चौकी पुर गांव में खाना बनाते समय अचानक मकान भर-भराकर गिर पड़ा। जिसमें पूरा परिवार बाल-बाल बच गए। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार चौकीपुर गांव के रहने वाले डब्लू पासवान पिता बुधन पासवान अपने घर में पूरे परिवार के साथ थे और उनकी पत्नी खाना बना रही थी। तभी अचानक उनका घर गिर पड़ा जिसमें की पूरा परिवार बाल-बाल बच गया।

DIARCH Group 22Scope News

तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से पूरा घर गिर गया है

आपको बता दें कि तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से पूरा घर गिर गया है। इसमें इस परिवार का पूरा सामान दीवार के नीचे दबकर बर्बाद हो गया। वहीं घर के गिर जाने से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तब जाकर ग्रामीणों की सहयोग से घर में फंसे पूरे परिवार को किसी तरह बाहर निकाला गया। इस घटना में परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

यह भी देखें :

मेहनत मजदूरी करके अपने घर परिवार का पालन पोषण करते हैं – डब्ल्यू पासवान

इस संदर्भ में डब्ल्यू पासवान ने बताया कि मेहनत मजदूरी करके अपने घर परिवार का पालन पोषण करते हैं। वहीं घर में जब पत्नी खाना बना रही थी। तभी पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण उनके घर अचानक गिर पड़ा। जिसमें पूरा परिवार किसी तरह बच गया लेकिन उनका घर में रखा पूरा सामान बर्बाद हो गया। अभी तक परिवार को कोई भी सहायता प्रशासन की ओर से नहीं मिल पाई है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत मुहैया कराने की मांग की है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, ‘2025 में होगा TRE-4 और 2026 में TRE-5’…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...