प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
रोहतास : पिछले 2 दिनों से झमाझम बारिश के कारण सासाराम प्रखंड के पहाड़ी इलाका धौडाढ़ में शुक्रवार की अहले सुबह एक बीपीएल परिवार के कच्चा मकान गिर पड़ा. इस हादसा में बाल-बाल परिजन बच गए जबकि दो मवेशी जख्मी हो गए हैं. घटना घटने के बाद आसपास के लोग पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए. लेकिन कच्चा मकान गिरने से घर में रखे सभी समान बर्बाद हो गए हैं. पीड़ित मुंशी सिंह बीपीएल परिवार से आते हैं उन्होंने कहा कि अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है वही उनके कच्चा मकान इस बरसात में गिरने से उनके ऊपर परेशानी आन पड़ी है हालांकि आसपास के पहुंचे लोगों ने उन्हें मदद किया लेकिन इस हादसा के बाद बीपीएल परिवार काफी संकट में है।
Highlights

















