Advertisment

BJP के लोग आवाज उठाते हैं तो बरसाई जाती लाठी – शाहनवाज़ हुसैन

पटना : कटिहार गोलीकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंत्री व वर्तमान एमएलसी सैयद शाहनवाज़ हुसैन का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी के लोग आवाज उठाते हैं तो लाठी बरसाई जाती है। शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि आमलोग बिजली की मांग करते हैं तो गोली मारी जाती है। यह कहां का न्याय है। विपक्षी पार्टियां ने अपना नया नाम इंडिया रखा है। विपक्षी पार्टी परेशान है, इससे फ़ायदा नहीं होने वाला है।

आपको बता दें कि बिजली की मांग को लेकर बुधवार को कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसी क्रम में आत्मरक्षा और बिजली विभाग के कर्मियों के रक्षार्थ पुलिस द्वारा चलायी गई गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर गोली कांड को लेकर सियासत भी तेज हो गई। बीजेपी पूरे मामले की जांच कराने की मां की है।

बिजली की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

दरअसल, बुधवार को कटिहार जिला के बारसोई थाना में कथित बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि थाना से लगभग सौ मीटर की दूरी पर बारसोई अनुमण्डलीय कार्यालय परिसर में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर लगभग एक हजार की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्रदर्शन किया। इसी दौरान भीड़ में शामिल असमाजिक तत्वों ने बिजली कर्मियों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी उग्र असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडों, ईंट तथा पत्थर से जानलेवा हमला किया।

https://22scope.com/first-job-now-the-government-is-shooting-those-who-ask-for-electricity/

जंतर-मंतर जीत गया, रांची अब भी बारिश में बैठा है —...

रांची/नई दिल्ली। 25 जुलाई की शाम दिल्ली के जंतर-मंतर पर पटाखे छूट रहे थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आ चुका था,...

ललन सिंह का नकली PA बबन गिरफ्तार: फोन पर बोलता था...

बिहार पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को दबोचा है जिसके कारनामे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं। सचिवालय थाना पुलिस ने मुंगेर के...

Adivasi Mahotsav 2026 Ranchi: आदिवासी महोत्सव 2026 की उलटी गिनती शुरू,...

Adivasi Mahotsav 2026 Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले 'ट्राइबल फेस्टिवल 2026' की तैयारियों ने तेज़ी पकड़ ली है। इसी सिलसिले में, गृह...