अररिया : अररिया के फारबिसगंज के लोग इन दिनों जाम से खासे परेशान चल रहे हैं। बता दें कि आज यानी गुरुवार की सुबह ही शहर के सदर रोड से अस्पताल रोड को जोड़ने वाली रेलवे ढाला रोड में आमलोग जाम से कराहते रहे। नगर परिषद के द्वारा इस रोड का निर्माण पूर्व के नगर परिषद के बोर्ड के दौरान किया गया था।
गौरतलब है कि जब इस रोड का निर्माण नगर परिषद के द्वारा किया गया था उस वक्त रेलवे ट्रेक से लगभग 50 फिट छोड़कर रोड का निर्माण इसलिए किया गया था कि यह जमीन रेलवे की थी। हालांकि, यहां रेलवे के द्वारा जो रोड निर्माण किया जा रहा है। वह आवश्यक जरूर था लेकिन दुर्गापूजा के दौरान इस कार्य को किए जाने से आम राहगीरों को मौजूदा समय में कहीं न कहीं भारी परेशानियों के दौर से गुजरना पर रहा है।
अमित कुमार की रिपोर्ट


