‘मधुबनी के लोग अपने गौरवशाली इतिहास पर पीठ थपथपाना बंद करें, सबसे ज्यादा आपके बच्चे कर रहे पलायन’

मधुबनी : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को अंधराठाढ़ी प्रखंड में प्रेसवार्ता की। इस दौरान इन्होंने कहा कि मधुबनी के लोग अपने गौरवशाली इतिहास पर पीठ थपथपाना बंद करें। मधुबनी में मैं जब आया तो यहां के लोगों ने कहा कि ये विद्वानों की धरती है। लेकिन, मैं कहता हूं कि ये विद्वानों की जमीन नहीं है, बल्कि मजदूरों की जमीन है। सबसे ज्यादा मधुबनी, सीतामढ़ी से आपके बच्चे पलायन कर रहे हैं। विद्वानों की जमीन कभी थी, आज मजदूरों की जमीन बन गई है। इसके लिए कहीं न कहीं आप और हम सभी दोषी हैं। जिन नेताओं ने इसको इस दशा में पहुंचाया है, उन नेताओं को आपने और हमने चुनकर भेजा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर, आप नहीं सुधरिएगा तो ये कथा-कहानी का हिस्सा बन जाएगा कि मधुबनी में कभी विद्वान पैदा होते थे, अब यहां पर केवल मजदूर पैदा हो रहे हैं, ये दुखद स्थिति है। इसमें यहीं दो मत नहीं है कि ये जगह इटेलेक्चुअल कैपिटल है, घर-घर में लोगों ने पांडुलिपि लिखी है, लेकिन वो चीजें बर्बाद हो गईं। अब उन्हीं घरों से पांडुलिपि नहीं लिखी जा रही है, मजदूर बनाकर भेजे जा रहे हैं, लोग मजदूर बनकर निकल रहे हैं। पांडुलिपि लिखने वाले, कविता लिखने वाले और इतिहास लिखने वाले लोग नहीं पैदा हो रहे। जीवन की सच्चाई ये है कि आप इतिहास के लिए नहीं जाने जाते आप लोग मजदूरों के लिए जाने जाते हैं। हर घर से यहां से बाहर जाकर लोग मजदूरी कर रहे हैं ये मधुबनी की भी सच्चाई है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...