जान को जोखिम में डाल थर्माकोल की नाव बनाकर नदी पार करने लगे लोग, पलटी

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के अमौर में एक भयानक नदी की तस्वीर सामने आई है। जहां जनाजे में शामिल लोग थर्माकोल की नाव बनाकर नदी पार करने लगे थे। अचानक नाव डगमगाने लगी और पलट गई। गनीमत रही कि लोगों ने जैसे-तैसे तैरकर और एक-दूसरे के सहारे किनारे आकर अपनी जान बचाई। यह घटना एक करिश्माई बचाव था, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। इस घटना के पीछे की कहानी भी बहुत दर्दनाक बताई जा रही है।

बताते चले कि भागताहिर गांव निवासी जमील का अचानक निधन हो गया था। जिसे परिजनों ने गांव वालों की मदद से नजदीकी कब्रिस्तान में दफनाने गया हुआ था। वहीं बाढ़ की वजह से दफनाना संभव नहीं था। इसलिए लोग नदी के रास्ते हरिपुर कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जा रहे थे। इसी क्रम में यह दुर्घटना घटी। गौरतलब है कि इलाके में पुल की कमी के कारण कई सालों से आवागमन में परेशानी हो रही है। जिसके कारण लोगों को सिर्फ आश्वासन के साथ अपने परिजन को खोना पड़ा है।

यह भी पढ़े : स्मैक तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता, ब्रॉउन सुगर के साथ राणा यादव गिरफ्तार

यह भी देखें :

श्यान नंदन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...