अग्निपथ योजना के समर्थन में आये कोयलांचलवासी, बोले- हिंसा छोड़ स्वर्णिम अवसर को भुनाएं युवा

धनबाद रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में जवानों की तैनाती

धनबाद : सेना बहाली की नई स्कीम अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के

मद्देनजर धनबाद रेलवे स्टेशन को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है.

धनबाद रेलवे स्टेशन को सभी तरफ से बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में

आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस एवं आईआरबी के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

हालांकि इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है.

काफी दूरी तक पैदल ही स्टेशन की ओर यात्रियों को जाना पड़ रहा है.

रविवार को हो रही झमाझम बारिश के बीच कई यात्री सड़क पर भींगते हुए अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे.

देश हित के लिए बेहतर योजना

वहीं अग्निवीर योजना के बारे में जब उनसे बात की गई तो सब ने यही कहा कि देश हित में उठाया गया यह बेहतर कदम है. इससे देश में न सिर्फ बेरोजगारी दूर होगी, बल्कि हमारी भारतीय सेना में युवाओं की संख्या भी बढ़ेगी. जो लोग उपद्रव कर रहे हैं, हिंसा फैला रहे हैं और सरकारी सम्पतियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह देश के लिए नुकसानदायक है. लोगों ने अपील करते हुए कहा कि युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर भारतीय सेना में शामिल होने का स्वर्णिम अवसर को भुनाना चाहिए और यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित है. इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.

देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी

सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ योजना पर संग्राम जारी है. भारतीय सेना में सैनिकों की चार साल की भर्ती वाली योजना को सरकार अच्छा बता रही है तो वहीं देश भर में इसका विरोध हो रहा है. युवा अपने भविष्य के खतरे की आग से बचने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. ट्रेनों में आग लग रही है. कई जगहों पर बसों को जलाया गया है. सड़कों पर अग्निसंग्राम को चार दिन बीत चुके हैं. यूपी, बिहार, झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं.

रेलवे ने रद्द की 384 ट्रेनें

अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के बीच विभिन्न राज्यों में अलग-अलग रूट्स पर रेल सेवा बाधित है. एक तरफ जहां बिहार के हाजीपुर जोन की ट्रेनें प्रभावित हैं, तो वहीं कोलकाता और हावड़ा रूट पर भी रेल सेवाएं बाधित हैं. पूर्व-मध्य रेलवे के मुताबिक, आज यानी 19 जून को 384 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने ट्रेनों से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए रेल प्रशासन दुखी है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

अग्निवीर योजना के तहत Indian Navy में जाने का सुनहरा मौका

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img