Dumka : दुमका जिले में एक बार फिर पेट्रोल कांड हुआ। मसलिया थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में सोमवार देर रात एक सनकी युवक सुनिराम बास्की ने अपनी प्रेमिका मेरिका हेम्ब्रम उसकी मां बड़की मुर्मू पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दोनों की हालत गंभीर है।
उन्हें फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने असम के बोंगाईगांव निवासी सुनिराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के जीजा स्टेफन बास्की ने बताया कि मेरिका की पड़ोस के गांव में शादी हुई थी।
दुमका जिले में एक बार फिर पेट्रोल कांड –
एक बेटी के जन्म के बाद उसके पति की मौत हो गई तो वह मायके आ गई। इसी दौरान एक रॉन्ग नंबर से आए फोन से उसकी सुनिराम से दोस्ती हुई। सुनिराम ने शादी का झांसा देकर एक साल पहले अपने पास बुला लिया। फिर दोनों केरल चले गए और लिव इन में रहने लगे।
वहां से उसे अपने गांव भी ले गया। इसी दौरान पता चला कि सुनिराम पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद दोनों में इस बात पर कहासुनी हुई। एक महीने पहले मेरिका मायके लौट गई। सुनिराम ने कई बार फोन कर उसे बुलाया, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया।
करीब 20 दिन पहले सुनिराम गांव आया और मेरिका पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसी बात पर घटना को अंजाम दे दिया।
Also Read : पेट्रोल कांड के बाद अब दुमका में पेड़ से लटका मिला आदिवासी नाबालिग का शव
दुमका मामले में अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर Bokaro, Hazaribagh और Pakur में BJP का प्रदर्शन
Highlights


