Advertisment

Shocking : दुमका जिले में एक बार फिर पेट्रोल कांड

Dumka : दुमका जिले में एक बार फिर पेट्रोल कांड हुआ। मसलिया थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में सोमवार देर रात एक सनकी युवक सुनिराम बास्की ने अपनी प्रेमिका मेरिका  हेम्ब्रम उसकी मां बड़की मुर्मू पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दोनों की हालत गंभीर है।

उन्हें फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने असम के बोंगाईगांव निवासी सुनिराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के जीजा स्टेफन बास्की ने बताया कि मेरिका की पड़ोस के गांव में शादी हुई थी।

दुमका जिले में एक बार फिर पेट्रोल कांड – 

एक बेटी के जन्म के बाद उसके पति की मौत हो गई तो वह मायके आ गई। इसी दौरान एक रॉन्ग नंबर से आए फोन से उसकी सुनिराम से दोस्ती हुई। सुनिराम ने शादी का झांसा देकर एक साल पहले अपने पास बुला लिया। फिर दोनों केरल चले गए और लिव इन में रहने लगे।

वहां से उसे अपने गांव भी ले गया। इसी दौरान पता चला कि सुनिराम पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद दोनों में इस बात पर कहासुनी हुई। एक महीने पहले मेरिका मायके लौट गई। सुनिराम ने कई बार फोन कर उसे बुलाया, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया।

करीब 20 दिन पहले सुनिराम गांव आया और मेरिका पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसी बात पर घटना को अंजाम दे दिया।

Also Read : पेट्रोल कांड के बाद अब दुमका में पेड़ से लटका मिला आदिवासी नाबालिग का शव

दुमका मामले में अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर Bokaro, Hazaribagh और Pakur में BJP का प्रदर्शन

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...