बिहार में वायरल हुई सिपाही और पिस्टल वाली लड़की का फोटो

गोपालगंज : गोपालगंज में नगर थाना में तैनात एक सिपाही का सरकारी हथियार के साथ एक युवती का फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो में नगर थाना के सिपाही के साथ युवती सरकारी पिस्टल का प्रदर्शन कर रही है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों में पिस्टल के साथ दिख रही युवती की पहचान सदर अस्पताल के डायलेसिस सेंटर में तैनात निरुपमा यादव के रूप में की गई। जबकि नगर थाना में तैनात सिपाही की पहचान अनिल कुमार यादव के रूप में की गई है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने नगर थाना में तैनात सिपाही अनिल कुमार को तत्काल लाइन हाजिर कर नगर थानाध्यक्ष को जांच कर को रिपोर्ट देने को कहा गया है। बताया जाता है की नगर थाना में तैनात सिपाही अनिल कुमार यादव ने युवती को अपना सर्विस रिवॉल्वर दिया था। जिसके बाद युवती ने सिपाही के पिस्टल के साथ फ़ोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।

वही वायरल हो रही पिस्टल के साथ युवती और सिपाही की तस्वीर के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की एक फोटो प्राप्त हुआ है। सरकारी पिस्टल उक्त सिपाही ने किसी के हाथ में दे दिया था। मामले की जांच कराई जा रही है।साथ ही तत्काल सिपाही अनिल कुमार यादव को लाइन हाजिर किया गया है। नगर थानाध्यक्ष को जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने को कहा गया है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img