JDU Office के सामने धरना पर बैठे शारीरिक शिक्षक, कर रहे हैं ये मांग…

पटना: बिहार के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षक शुक्रवार को राजधानी पटना में स्थित जदयू कार्यालय के समक्ष पहुंच कर धरना करने लगे। इस दौरान शारीरिक शिक्षकों ने जम कर हंगामा किया। धरना कर रहे शिक्षकों का कहना था कि हमें अंशकालिक शिक्षक कह कर मात्र 8 हजार रूपये वेतन दिया जाता है।

वह वेतन भी हर महीने नहीं मिलता है बल्कि कई महीनों के बाद मिलता है। इतना ही नहीं हमसे हर तरह की ड्यूटी ली जाती है। हमें विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के साथ ही चुनाव, जनगणना के साथ ही विभिन्न जिलों में आयोजित खेल टूर्नामेंट समेत अन्य ड्यूटी ली जाती है लेकिन वेतन मात्र आठ हजार रूपये दिया जाता है। इतना ही नहीं शिक्षकों ने कहा कि हमलोगों की नियुक्ति एसटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नियोजन इकाई के द्वारा की गई है जबकि पूर्णकालिक शारीरिक शिक्षक हमसे कम योग्यता वाले हैं फिर भी उन्हें हमसे अधिक वेतन दिया जाता है।

शिक्षकों ने मांग की कि हमारा वेतन भी आठ हजार रूपये से बढ़ा कर कम से कम पूर्णकालिक शारीरक शिक्षक के बराबर किया जाये। शिक्षकों ने कहा कि मामले में शिक्षा मंत्री से कई बार मुलाकात की और उनसे अपनी मांग रखी है।शिक्षा मंत्री ने कई बार आश्वासन दिया है कि होगा लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है, कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षकों ने कहा कि हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं बल्कि यह हमारा अधिकार है।

यह भी पढ़ें-  Jan Suraj के नेता ने किया दावा ‘उपचुनाव में हम चल रहे हैं सबसे आगे’, बताई वजह…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

JDU Office JDU Office JDU Office

JDU Office

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...