अनाज लदी पिकअप वैन की हुई थी चोरी, पुलिस ने की बरामद

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नवादा से चार जुलाई को एक अनाज लदी पिकअप वैन की चोरी हो गई थी। इसके बाद सुल्तानगंज थाना पुलिस ने उसे कजरेली के एक पेट्रोल पंप से बरामद किया है। जिस पर लदे अनाज गायब है। वहीं गल्ला व्यवसायी निरंजन कुमार उर्फ अमर कुमार ने बताया कि एक लाख 54 हजार का गेहूं पिकअप वैन पर लोड किया गया था जो कि 101 बोरा प्रति बोरा 60 का था जो कि चोरी हो गई। उसे कजरेली थाना के पेट्रोल पंप से बरामद किया गया लेकिन सभी अनाज गायब पाए गए।

आपको बता दें कि इसको लेकर निरंजन कुमार ने सुल्तानगंज थाना में गायब हुए गेहूं को लेकर चालक और गाड़ी के मलिक पर आरोप लगाया है कि षड्यंत्र के खिलाफ अनाज को गायब किया गया है। जबकि गाड़ी में अनाज का बिल्टी का पेपर पाया गया। निरंजन कुमार ने बताया कि खाली पिकअप वैन चार जुलाई को लोड कराकर बनाने के लिए भेजा गया। चालक राजीव कुमार राम के द्वारा गाड़ी लोड का सत्यापन भी कराया गया। जिसका पेपर हमारे पास मौजूद है और उसे नवादा में लोड किया गया। पांच जुलाई को कजरौली पेट्रोल पंप से बरामद किया गया। इस बाबत गल्ला व्यवसायी ने सुल्तानगंज थाने में लिखित आवेदन देकर अपने अनाज के बरामदगी की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला : सदर SDO ने की बैठक, तैयारियों का लिया जाएजा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्ववेताबंर झा की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...