दानापुर : पटना के दानापुर रूपसपुर थाना अंततर्गत बेली रोड में गोला रोड चौराहा के पास से मद्य निषेध इकाई के गुप्त सूचना के आधार पर रूपसपुर पुलिस ने एक पीकअप वैन जिसका नंबर RJ09GD8478 पकड़ा गया। पिकअप वैन से अंग्रेजी शराब Royal classic whisky टेट्रा पैक 180 ML का 144 कार्टुन कुल 1244.16 लीटर एवं पॉच प्लास्टिक के कैरेट में 240 पीस 180ML का टैट्रा पैक 43.2 लीटर, कुल 1287.36 लीटर अंग्रेजी शराब और दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि पकड़ा गया शराब तस्कर प्रकाश कुमार जाट चितौरगढ राजस्थान का रहने वाला है। वहीं दूसरा लक्ष्मण जोगी पिता जगदीश प्रसाद जोगी नागौर जिला राजस्थान के रहने वाला है। इस संबंध में रुपसपुर थाना प्रभारी रण विजय ने बताया कि पिकअप वैन में शराब ले जाया जा रहा था। गुप्त सुचना के आधार पर पकड़ा गया। वहीं पिकअप वैन का चालाक ही गाड़ी का मालिक है पूर्व में भी शराब की खेप बिहार मे ला चुका है।
रजत कुमार की रिपोर्ट




