एक करोड़ मे रांची और गिरिडीह के जेल का बदलेगी तस्वीर

रांची: रांची और गिरिडीह में एक करोड़ की लागत से जेल में विकास कार्य करवाया जाएगा और इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के हॉस्पिटल बिल्डिंग की मरम्मती के कार्य को 72.5 लाख रुपए की राशि से किया जाएगा। साथ ही 17.32 लाख की लागत से गिरिडीह सेंट्रल जेल में चार बोरवेल लगाए जाएंगे और गृह विभाग ने इसके लिए राशि का भी आवंटन कर दिया है।

जारी किए गए आदेश में गृह विभाग ने कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से संबंधित काराधीक्षक और एजेंसी की होगी, साथ ही संबंधित एजेंसी उच्च गुणवत्ता युक्त मानक स्तर का कार्य सुनिश्चित करेंगे और यह पूर्ण रूप से उनकी जवाबदेही होगी और कार्य में की गुणवत्ता में कहीं भी कमी पाए जाने पर अथवा कार्य मानक स्तर का नहीं पाए जाने पर संबंधित एजेंसी सीधे तौर पर इसकी उत्तरदायी होगी और ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही संबंधित काराधीक्षक निरंतर योजनाओं की जांच करेंगे और अपनी देखरेख में कार्य को ससमय पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...