Advertisment

PK ने कहा- राजनीतिक तौर पर जन सुराज से बड़ा दल कोई नहीं, BJP से अधिक सदस्य हमारे

बेतिया : बेतिया में जनसुराज के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रेसवार्ता की। प्रशांत के साथ यूट्यूबर और जन सुराज के नेता मनीष कश्यप के अलावा कई और लोग मौजूद थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजनीतिक तौर पर जन सुराज से बड़ा कोई दल नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अधिक जन सुराज में सवा करोड़ सदस्य हो चुके हैं। किसी दल से गठबंधन नहीं होगा। शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा और पलायन को रोका जाएगा।

Goal 2 22Scope News

बिहार में परिवर्तन किसी जाति या परिवार से नहीं, सामूहिक परिवर्तन से होगा – प्रशांत

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में परिवर्तन किसी जाति या परिवार से नहीं, सामूहिक परिवर्तन से ये काम होगा। हम किसी व्यक्ति या दल का नारा नहीं लगवाते हैं। हम जय जय बिहार का नारा लगवाते हैं। बिहार पिछड़ा इसकी वजह कांग्रेस पार्टी है, लालू प्रसाद यादव हैं। लालू के दौर को जंगलराज कहा गया। बेतिया में एक दौर था जब पूरे बस के यात्रियों का अपहरण हुआ था। तेजस्वी यादव जैसे लोग कलम दिखाकर सत्ता में आएंगे और फिर वहीं जंगलराज वाला काम करेंगे। क्योंकि किसी का चाल और चरित्र नहीं बदलता है।

हमारे हीं बदौलत पेंशन 4 सौ की जगह 11 सौ रुपए हुआ – प्रशांत

प्रशांत ने कहा कि हमारे हीं बदौलत पेंशन चार सौ की जगह 11 सौ रुपए हुआ। यही हमारा मकसद है, जिसमें हम सफल हो रहे हैं। बिहार में राजद के डर से मोदी और मोदी के डर से राजद के वोट बैंक को तोड़ना है। अगर जन सुराज से कोई गलत उम्मीदवार खड़ा होता है तो अपलोग जन सुराज को भी वोट मत दीजिए। तेजस्वी को हम 9वीं फेल इसलिए कहते हैं कि उनके माता-पिता मुख्यमंत्री रहे तब भी वो पढ़ नहीं पाए। ये उनकी पढ़ाई के प्रति उदासीनता को दिखाया है। जवाब में तेजस्वी अपने क्रिकेट खेलने की बात करते हैं। जबकि उनके पिता ने लोकसभा में बयान दिया था कि तेजस्वी क्रिकेट टीम में पानी पिलाते थे। तेजस्वी को क्रिकेट छोड़े हुए भी 20 साल हो गए। तब भी वो 9वीं पास नहीं कर पाए। ये शिक्षा के प्रति उनके नजरिए को दिखाता है।

प्रशांत ने कहा- बिहार में सीमेंट छड़ की फैक्टरी नहीं बन सकता

उन्होंने कहा कि बिहार में सीमेंट छड़ की फैक्टरी नहीं बन सकता। बिहार का विकास शिक्षा से होगा। पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात को आगे बढ़ाने का पूरा विजन दिखाते हैं। 75 साल बाद गुजरात पूरे देश को क्या कुछ देगा। बिहार में मोदी आकर चार किलो अनाज और वंदे भारत ट्रेन की घोषणा करते हैं। ट्रेन इसलिए दे रहे हैं ताकि बिहार में के मजदूर मजदूर इसी ट्रेन से आराम से गुजरात में मजदूरी करने चले जाएं। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम आकर बता दें कि माई-बहिन योजना में ढाई हजार रुपए कैसे दे दोगे। क्योंकि बिहार का बजट हीं सवा तीन लाख करोड़ की है। राहुल गांधी भी बिहार की महिलाओं को इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं। पहले उन राज्यों में जाकर करें जहां उनकी सरकारें है। वहां ढाई हजार रुपए महिलाओं को क्यों नहीं दे रहे हैं।

यह भी देखें :

पीके का संजय जायसवाल पर हमला, कहा- लोग मान चुके हैं कि बिहार में बिकती है शराब

वहीं बीजेपी सांसद संजय जायसवाल द्वारा पीके पर उदय सिंह के साथ रात में शराब पीने की आरोप पर प्रशांत किशोर ने जवाब दिया कि ये लोग मान चुके हैं कि बिहार में शराब बिकती है। ये लोग कितने निकम्मे हैं कि पकड़ भी नहीं पाते हैं। संजय जायसवाल पर आरोप लाया कि उनके फेसबुक पर लिखने के कारण हीं उनको पार्टी ने साइड लाइन किया। उनको हिंदी भी नहीं आती है। उनके कुकर्मों के बारे में मुझे पदयात्रा के दौरान ही लोगों ने बताया था।

यह भी पढ़े : तेजस्वी की 5 लाख नौकरी पर प्रशांत का तंज, कहा- नाम व नंबर जारी कर दें तो समझ…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...