तेजस्वी की 5 लाख नौकरी पर प्रशांत का तंज, कहा- नाम व नंबर जारी कर दें तो समझ…

पूर्णिया : जनसुराज के सूत्रधार व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज पूर्णिया में संवाददाता सम्मेलन किया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पांच लाख लोगों को नौकरी देने की बात कही है। प्रशांत ने कहा कि वह पांच लाख नौकरी देने वाले लोगों का नाम और नंबर वह जारी कर दे तो समझ जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी सभी महिलाओं को बिहार में ढाई-ढाई हजार रुपया देने की घोषणा करते हैं। तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में क्यों नहीं महिलाओं को ढाई हजार की राशि देते हैं। अगर बिहार की महिलाओं को ढाई हजार की राशि वह देंगे तो इतनी बड़ी राशि होगी जो बिहार के बजट से भी बड़ा होगा।

Goal 22Scope News

राहुल को चिदंबरम को बिहार भेजकर एक बार इसका खुलासा जरूर करना चाहिए – प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी को उतनी समझ नहीं है। लेकिन पार्टी के सबसे बड़े इकोनॉमिक्स पी चिदंबरम को बिहार भेजकर एक बार इसका खुलासा जरूर करना चाहिए। यह हवा हवाई वायदे करते हैं और जनता को दिगभ्रमित करते हैं। लेकिन जनता तेजस्वी और राहुल के वायदे में फंसने वाली नहीं है। इसकी हकीकत जनता जान चुकी है।

यह भी पढ़े : प्रशांत ने कहा- बिहार में पिछले कुछ वर्षों की राजनीति में विपक्ष की भूमिका में कोई नहीं

श्याम नंदन की रिपोर्ट

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के दीदारगंज इलाके में टोल प्लाजा के पास मद्य निषेध विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर...

हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी...

गयाजी : गया में हत्या के एक मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गौतम यादव हत्याकांड में हिरासत में लिए...

विद्युत मानव बल कर्मियों का आंदोलन, 17 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश...

बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल कर्मियों ने आर्थिक, श्रम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन...