पटना के एलएनएमआई संस्थान ने प्लेसमेंट सत्र 2026 में 90 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट कराया। एक छात्र को 17.35 लाख रुपये का सबसे बड़ा पैकेज मिला।
LNMI Placement 2026 पटना: ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान ने प्लेसमेंट सत्र 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 90 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट कराने में सफलता हासिल की है। संस्थान के 172 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न क्षेत्रों की 45 प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है।
संस्थान की निदेशक डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि वैश्विक और भारतीय बाजार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद संस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की है।
LNMI Placement 2026: 17.35 लाख का मिला सबसे बड़ा पैकेज
डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि इस वर्ष Monster Beverages Corporation ने संस्थान के छात्र असीम बनर्जी को 17.35 लाख रुपये वार्षिक का सर्वोच्च पैकेज ऑफर किया है।
इसके अलावा Tata Consumer Products ने 8 लाख रुपये, Indigo Paints ने 9 लाख रुपये और COMFED ने 7.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर छात्रों का चयन किया।
संस्थान के अनुसार इस वर्ष औसत वार्षिक पैकेज 6.50 लाख रुपये रहा।
Key Highlights:
एलएनएमआई ने 90 फीसदी छात्रों का कराया प्लेसमेंट
172 से अधिक छात्रों का 45 कंपनियों में चयन
असीम बनर्जी को मिला 17.35 लाख का सर्वोच्च पैकेज
औसत पैकेज 6.50 लाख रुपये वार्षिक रहा
टाटा, अमूल, आईटीसी समेत कई बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर
LNMI Placement 2026: 45 कंपनियों ने दिए प्लेसमेंट ऑफर
प्लेसमेंट सत्र में कई बड़ी कंपनियों ने छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। इनमें Varun Beverages, ITC, Himalaya Wellness Company, TCI Express, Amul, Tata AIG और HDFC Life जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं।
संस्थान ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत प्लेसमेंट सेल के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।
LNMI Placement 2026: सरकारी संस्थान होने के बावजूद मजबूत पहचान
डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि एलएनएमआई पूरी तरह सरकारी संस्थान है। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री होते हैं। संस्थान का संचालन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी द्वारा किया जाता है।
उन्होंने कहा कि संस्थान ने बिहार के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में अपनी अलग पहचान बनाई है और यहां छात्रों को केवल शैक्षणिक नहीं बल्कि व्यावसायिक और व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
LNMI Placement 2026: छात्रों को प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार किया जाता है
संस्थान के कुलसचिव सुधीर कुमार ने कहा कि छात्रों को समग्र व्यक्तित्व विकास के साथ प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के लिए तैयार किया जाता है। वहीं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि उद्योग जगत का छात्रों पर भरोसा संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
Highlights







