नव निर्मित पुलिस केंद्र में किया गया वृक्षारोपण

अररिया : बिहार पुलिस सप्ताह के तहत हरियाबाड़ा में नव निर्मित पुलिस केंद्र में बुधवार को पांच सौ से अधिक फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। पुलिस केंद्र के प्रांगण में जिला पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडे, आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी के साथ एसएसबी के अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के लिए सामाजिक कार्यकर्ता मलय सिंह के द्वारा फलदार एवं छायादार पौधा उपलब्ध कराया गया।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन सिंह, अजय कुमार, डीएम अनिल कुमार,एसपी अंजनी कुमार, एएसपी रामपुकार सिंह, मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम, एसएसबी कमांडेंट महेंद्र प्रताप, ट्रॉफिक डीएसपी दिवान एकराम खान, एसडीओ अनिकेत कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसबी के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Bihar पुलिस के Facebook पेज पर फॉलोवर की संख्या पहुंचा एक मिलियन

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

 

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...