पीएम मोदी ने देश को दी विकास की सौगात, द्वारका एक्सप्रेस वे का किया उद्घाटन

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब कभी हो सकते हैं. आगामी अप्रैल-मई में चुनाव भी हो सकते हैं. चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं और कई राज्यों में करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं. इसी क्रम में आज पीएम मोदी ने आज द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुरुग्राम में द्वारा एक्सप्रसवे के हरियाणा वाले हिस्से का उद्घाटन किया. इस एक्सप्रेस वे से यात्रा करने वाले यात्रियों के समय में भी बचत होगी. दिल्ली से गुरुग्राम तक की दूरी महज 25 मिनट में पूरी की जा सकेगी.

डीवाई पाटिल स्कूल 3 22Scope News

पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेसवे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है. इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा. ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा.

वहीं इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ भारत सरकार के सड़क, परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 35 हजार के प्रोजेक्ट पूरे किए और आने वाले समय में 65 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे होंगे. पूरे दिल्ली-एनसीआर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी. 32 ग्रीन हाईवे बन रहे हैं, लेकिन द्वारका एक्सप्रेस वे अलग है यह स्टेट आफ आर्ट प्रोजेक्ट है.

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...