पीएम मोदी ने काशी को बनाया विश्व की आध्यात्मिक राजधानी- रघुवर दास

जमशेदपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के भव्य स्वरूप काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया. जिसका लाइव प्रसारण देश के 51000 हजार जगहों पर किया गया. जिसमें जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य धाम मंदिर में काशी विश्वनाथ धाम मंदिर के लोकार्पण का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन में किया गया. जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. 352 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बाबा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया गया. इसके लिए झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता पीएम मोदी का अभिनंदन करती है.  साथ ही कहा कि काशी को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है. यह स्थल सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से भी काफी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी मोक्ष की नगरी है और दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी काशी को बनाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है.

बता दें कि पीएम मोदी ने कॉरिडोर का लोकार्पण कर कहा कि, हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है, सारे बंधनों से मुक्त हो जाता है. भगवान विश्वेश्वर का आशीर्वाद, एक अलौकिक ऊर्जा यहां आते ही हमारी अंतर-आत्मा को जागृत कर देती है.

रिपोर्ट : लाला जबीं

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की ‘The Kashmir Files’ को टैक्स फ्री करने की मांग

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...