पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो अब कुछ ही देर में शुरू हो जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रोड शो के लिए पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट से पीएम मोदी डाकबंगला चौराहा के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया और डाकबंगला चौराहा पर भी उनका स्वागत करने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डाकबंगला पहुंचेंगे और वहां से वे रोड शो के लिए तैयार विशेष वाहन पर सवार हो कर रोड शो में निकलेंगे। डाकबंगला चौराहा पर पीएम के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद अष्विनी चौबे समेत अन्य कई नेता पहले ही पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा का व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
MISA BHARTI कल दाखिल करेंगी नामांकन, दो बार करना पड़ा था हार का सामना
PM MODI PM MODI
PM MODI
Highlights


