वाराणसी पहुंचे PM Modi, कहा ‘मां गंगा ने भी मुझे गोद ले लिया है’

नालंदा: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में पीएम मोदी एक कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि की राशि जारी की। पीएम मोदी इस दौरान किसानों से संवाद करते हुए एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत और देश में एनडीए की सरकार बनने को लेकर जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है उससे देश में एक नया इतिहास बना है। ऐसा हैट्रिक देश में साठ वर्ष पहले लगी थी और अब लगी है।

उन्होंने कहा कि मैं तीसरी बार प्रधानमंत्री बना और उसके बाद पहली बार वाराणसी आया हूं। काशीवासियों की असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी के लोगों लोगों ने मुझे तीसरी बार अपना प्रतिनिधि बनाया है अब तो लगता है कि मां गंगा ने भी मुझे गोद ले लिया है। मैं अब यहीं का हो कर रह गया हूं। आपलोगों ने मेरे ऊपर जो विश्वास किया है वह मेरे लिए बहुत बड़ी पूंजी है। आपका यह विश्वास मुझे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है। मैं दिन रात मेहनत करूँगा और आपके सपनो और संकल्पों को पूरा करूंगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं किसान, नौजवान, नारीशक्ति और गरीब को विकसित भारत का मजबूत स्तंभ मान कर तीसरे कार्यकाल की शुरुआत इनके सशक्तिकरण से की है। सरकार बनते ही किसान और गरीब परिवार से जुड़ा सबसे बड़ा फैसला लिया हूं। पीएम ने कहा कि देशभर के किसानों के खाते में अभी कुछ देर पहले ही किसान सम्मान निधि के 20 हजार करोड़ रूपये पहुंचे हैं। कृषि सखी के रूप में बहनों की नई भूमिका उन्हें सम्मान और आय के साधन दोनों सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी काशी संस्कृति की राजधानी, ज्ञान की राजधानी, सर्वविद्या की राजधानी रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- कल PM आएंगे नालंदा, ट्रैफिक में किया गया है ये बदलाव

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi

PM Modi

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...