Before PM Modi Visit Varanasi : एसपीजी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों की वाराणसी में परखी सुरक्षा

वाराणसी :  Before PM Modi Visit Varanasi एसपीजी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों की वाराणसी में परखी सुरक्षा। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के पश्चात वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के पहली बार 18 जून को अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उसी क्रम में प्रधानमंत्री के काशी दौरे को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की एक टीम सुरक्षा का जायजा लेने वाराणसी पहुंच गई है। पीएम मोदी के सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया एवं जरूरी हिदायतें भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी।

पीएम के रूट और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा का लिया जायजा

18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। शनिवार को पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में एसपीजी की टीम ने पीएम के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपीजी समेत जिला प्रशासन ने गंगा आरती स्थल की सुरक्षा के साथ भीड़ और अन्य बिंदुओं पर विमर्श किया। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। वहां से काशी के कोतवाल कहे जाने वाले भैरोनाथ बाबा का दर्शन को पहुंचेंगे। मैदागिन चौराहे के पास स्थित बाबा काल भैरव का दर्शन कर वहां से पीएम मोदी सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां दर्शन-पूजन के पश्चात प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे।

राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेघ घाट और शीतला घाट पर एसपीजी ने बिताया समय

इसी क्रम में शनिवार को वाराणसी पहुंची एसपीजी की टीम ने पीएम मोदी के सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि आरती स्थल का सुरक्षा के दृष्टि से काफी देर तक मुआयना किया। साथ ही जिला पुलिस और प्रसाशनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा के सारे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। जिला पुलिस की ओर से एसएस चिनप्पा, एसीपी प्रज्ञा पाठक व सांस्कृतिक विभाग के अधिकारियों ने मांगी गई जानकारियां एसपीजी को मुहैया करवाईं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ एसपीजी टीम के सदस्यों ने राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेघ घाट और शीतला घाट पर काफी देर तक गंगा आरती में आनेवाले पर्यटकों के भीड़ के सम्बंध में तथा सुरक्षा के बारे में गहन विचार विमर्श किया एवं तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध और शीतला घाट मंदिर तक की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी विशेष इनपुट लिए।

पीएम मोदी काशी में जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को काशी के किसानों से न केवल संवाद करेंगे बल्कि उनके उगाए उत्पादों को भी देखेंगे। साथ ही करीब 300 किसानों को आवास का उपहार भी देंगे। साथ ही वह 21 किसानों से मुलाकात करेंगे। यहीं से प्रधानमंत्री पीएम सम्मान निधि की धनराशि किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेजेंगे। साथ ही किसानों को डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड भी देंगे। कुछ प्रगतिशील किसानों से भी बातचीत करेंगे। किसानों के उगाए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी किसानों की मदद करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर भेजी गई है। पीएमओ से ही फाइनल किया जाएगा।

18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। शनिवार को पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में एसपीजी की टीम ने पीएम के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया।
शनिवार को वाराणसी में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों संग समीक्षा करती एसपीजी की टीम

पीएम मोदी के आगमन से पहले ही सीएम योगी ने वाराणसी का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जून को वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रमों और उनकी तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही जिले में जारी विकास योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहर में पावर कट, ट्रैफिक जाम और निर्माणाधीन परियोजनाओं में लेटलतीफी पर जवाबदेही तय होगी। काशी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि समन्वय बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास एवं कानून एवं शांति व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर बारीक नजर रखें। भ्रामक खबरों पर सख्ती बरतें। पीआरवी एवं पिकेट की तैनाती प्रभावी तरीके से करें, ताकि महिलाएं एवं आमजन पूरी तरह भयमुक्त होकर आवागमन कर सकें। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो, किसी दशा में पावर कट न हो। अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।

वाराणसी में सीएम योगी 63 परियोजनाओं का लिया ब्योरा

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा। प्रत्येक निर्माणाधीन परियोजना के लिए जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों नामित किया जाए। जो समय-समय पर उसकी प्रगति एवं गुणवत्ता की मॉनीटरिंग करे। सभी कार्यदायी एजेंसियों से कार्य की गुणवत्ता तथा समयावधि का ध्यान रखने को कहा। सभी गतिमान परियोजनाओं पर मैन पावर की उचित व्यवस्था कराकर कार्य में तेजी लाएं। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या के समुचित समाधान करने के साथ ही इसके लिए जवाबदेही सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मुख्यमंत्री को जिले में निर्माणाधीन कुल 63 परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी कनेक्टिविटी की परियोजनाओं में संबंधित कार्यदायी एजेंसियां केवल चार लेन सड़क के निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि अगल-बगल की कॉलोनियों एवं मोहल्लों का भी ध्यान रखते हुए मानक अनुसार निर्माण कार्य कराएं। नालियों एवं चैम्बर को ढककर रखें, ताकि फुटपाथ के रूप में जनता इस्तेमाल कर सके।

काशी में बकरीद पर विशेष साफ सफाई का सीएम योगी ने दिए विशेष निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने बकरीद त्योहार से पूर्व और बाद में नगर निगम को विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था करने की हिदायत दी। त्योहार एवं स्वच्छता के दृष्टिगत वरुणा नदी की साफ-सफाई के लिए नगर निगम और सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पाइप पेयजल योजनाओं के कार्यों में तेजी लाएं। त्योहार एवं प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये। वाराणसी में हुई सीएम योगी की बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी अश्वनी त्यागी आदि मौजूद थे।

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...