कल PM आएंगे नालंदा, ट्रैफिक में किया गया है ये बदलाव

नालंदा: पीएम नरेंद्र मोदी 19 जून को राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री हवाई जहाज गया में लैंड करेगा, जहां से वह राजगीर पहुंचेंगे। सबसे पहले 9 बजकर 45 मिनट पर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावेशष देखने नालंदा आयेंगे इसके बाद नालंदा यूनिवर्सिटी जाएंगे। नालंदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने बताया कि यह हमारी यूनिवर्सिटी के लिए बहुत ही यादगार क्षण होगा। यह हमारे लिए उत्सव जैसा है।

पीएम के आगमन को ले राजगीर में सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर से रिहर्सल किया गया। एसपीजी के अधिकारी चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं। ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीएम के आगमन को लेकर रुट में बदलाव किया गया है। कारगिल चौक से नालंदा, सिलाव होते हुए राजगीर जाने वाली हाईवे पर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राजगीर जाने वाली वाहन पावापुरी, गिरियक होते हुए राजगीर जायेंगे।

नवादा से आनेवाली सभी गाड़ियां गिरीयक पावापुरी होते हुए बिहारशरीफ आएगी। गया से बिहारशरीफ की ओर आने वाली गाड़ियां सरवहदा से खुदागंज, इस्लामपुर, एकंगरसराय होते हुए बिहारशरीफ आएगी। छबिलापुर से आनेवाली सभी गाड़ियां परवलपुर होते हुए बिहारशरीफ आएगी। छबिलापुर से राजगीर आनेवाली सभी गाड़ियां कटारीमोड़, सीआरपीएफ कैंप, विरायतन होते हुए राजगीर जाएगी।

नवादा से राजगीर आनेवाली सभी गाड़ियों झूला मोड़, अम्बेदकर चौक, पीटी जेएम कॉलेज होते हुए राजगीर बाजार आएगी। दीपनगर बाजार से राजगीर आनेवाली सभी गाड़ियां वास्तु विहार, नानंद, गिरीयक रोड होते हुए राजगीर आएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM Nitish के मेदांता में इलाज करवाने पर विपक्ष ने साधा निशाना तो भाजपा ने किया पलटवार

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

PM PM PM PM

PM

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment:झारखंड सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 218...

 झारखंड माध्यमिक सहायक आचार्य नियुक्ति में अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में 218 की डिग्री निजी विश्वविद्यालयों से है। प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी।Jharkhand Assistant...