GUJRAT: मोदी करेंगे गुजरात में चार रैलियों-गुजरात में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है.
वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की गहमागहमी भी तेज हो रही है. पीएम मोदी समेत
सभी राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है.
बीजेपी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी के दिग्गजों का प्रचार भी तेज हो चुका है.
आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में
चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम आज मेहसाणा, दाहोद, वडोदरा और भावनगर में चार रैलियों को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी अब तक गुजरात में आठ रैलियों को कर चुके हैं संबोधित
मोदी अब तक राज्य में आठ रैलियों को संबोधित कर चुके हैं. कांग्रेस के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी और पार्टी प्रवक्ता आलोक शर्मा आज प्रचार करेंगे. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और भगवत मान भी कई सभाएं करेंगे.
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले अपने 12 सदस्यों को निलंबित कर दिया है. गुजरात में करीब चार करोड़ 91 लाख, 35 हजार मतदाता एक हजार 621 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
10 हजार 357 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र सौ साल से ज्यादा
गुजरात चुनाव में पहली बार 10 हजार 357 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र सौ साल से ज्यादा हैं. इनमें सबसे अधिक एक हजार पांच सौ अहमदाबाद जिले में हैं. इसके बाद वड़ोदरा, भावनगर, राजकोट और दाहोद जिले हैं. पहले चरण के चुनाव में पांच हजार 115 शतायु मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इस चुनाव में 80 साल से ज्यादा आयु के मतदाताओं की संख्या भी 9 लाख 87 हजार है. चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से ही मतदान करने की व्यवस्था की है. इस व्यवस्था से वरिष्ठ नागरिकों के लोकतंत्र के इस उत्सव में बड़ी संख्या में भाग लेने की उम्मीद है.
- Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से चलेंगी
- Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं, 8 सप्ताह में नौकरी देने का आदेश
- Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं से जेवर ठग रहा गिरोह, 6 महीने में आधा दर्जन मामले

















