पीएम मोदी आज धनबाद में योजनाओं की देंगे सौगात

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुर्गापुर से धनबाद आयेंगे. सुबह लगभग 11:00 बजे प्रधानमंत्री सिंदरी पहुंचेंगे. यहां आयोजित होनेवाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कुल 35700 करोड़ की लागतवाली उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.

इसमें सबसे बड़ा सार्वजनिक लोक उपक्रम (पीएसयू) हलं प्लांट और टंडवा स्थित एनटीपीसी का नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्लांट भी शामिल हैं. इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) सिंदरी उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों के कायाकल्प के बाद यह देश में दोबारा चालू होनेवाला तीसरा उर्वरक संयंत्र है इसके अलावा पीएम मोदी टंडवा स्थित नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

साथ ही झारखंड में 17600 करोड़ रूपये से अधिक की अनेक रेल नरियोजनाओं का उद्घान, लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.प्रधानमंत्री बरवाअड्डा एयरपोर्ट पी भापजा की तरफ से आयोजिज जनसभा को संबाेधित करेंगे.  सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे.

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...