PM मोदी कल देश को देंगे बड़ी सौगात, आरके सिंह ने की रेलवे अधिकारियों से मुलाकात

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी छह अगस्त को देश को बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी रविवार को 508 रेलवे स्टेशन का जीर्णोधार करने वाले हैं। इसको लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने रेलवे अधिकारियों के साथ मुलाकात की। आरके सिंह ने रेल मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आरा और हमारे क्षेत्र के लिए रेलवे ने बहुत काम किया है। आरा हमेशा केंद्र रहा है।हमारे तरफ के बहुत लोग झारखंड में बसे हैं। उनलोगों को पटना आकर ट्रेन पकड़ना पड़ता था।

आरके सिंह ने कहा कि रेलवे ने पहल से अब आरा में ही सुविधा मिलेगी। हमलोग मॉर्डन इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं। कुछ सालों में तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हमलोग हो जाएंगे। दो से तीन साल में पूरे देश में हमलोग एनएच का जाल बिछा रहे हैं। पहले से डेढ़ गुना हुआ रेलवे में माल ढोने का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं 25 वंदे भारत रेल लॉन्च हुआ। जल्द ही 100 और लॉन्च होगा। 2047 से पहले हमलोग विकसित बन जाएंगे। सब लोग इंडिया नाम रख सकते हैं लेकिन वो नाम रखने से इंडियन नहीं बन सकते हैं। कांग्रेस की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के सभी लोग एक साथ इसलिए हुए हैं क्योंकि उनकी संख्या लगातार कम हो रही हैं। ये लोग कभी एक साथ रह नहीं पाएंगे। राहुल गांधी कही से एनडीए के लिए चुनौती नहीं हैं। नीतीश कुमार का समय अब समाप्त हो गया है। अगले चुनाव में राजद उन्हें 40 से ज्यादा सीट नहीं देगा। तेजस्वी यादव पर चार्जशीट दर्ज हैं। उनका बाहर रहना ज्यादा दिन तक संभव नहीं हैं। बिहार में जात के नाम पर लड़ते हैं और पार्टी बनती है। बिहार का दुर्भाग हैं की जिसकी भी सरकार बनी लेकिन भ्रष्टाचार रुका नहीं। नीतीश कुमार जब पहली बार आए थे तो तब लगा था की भ्रष्टाचार रुकेगा। लेकिन फिर वो ही शुरू हो गया।

उन्होंने कहा कि बिहार के साथ कोई भी राज्य जितनी बिजली की मांग करती हैं हम देते हैं। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा राशि बिजली के लिए बिहार को दिया गया है। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर आरके सिंह ने कहा कि क्या हालत आप देख लीजिए। किसी को मार दिया जा रहा है, क्या होती है आपके सामने है। आरके सिंह ने मणिपुर बताया कि वहां हालात जल्दी कंट्रोल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में खालिस्तान के पीछे आईएसआई का हाथ है। आरके सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की हालत अब पहले जैसी नहीं है अब वह समाप्ति के दौर में हैं।

https://22scope.com/cm-nitish-and-minister-rk-singh-inaugurated-500-mw-unit/

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...