सीएम नीतीश और मंत्री आरके सिंह ने 500 मेगावाट की यूनिट का किया लोकार्पण

बेगूसराय : बेगूसराय के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. बेगूसराय के थर्मल पावर यूनिट में एनटीपीसी के द्वारा नवनिर्मित 500 मेगावाट क्षमता की यूनिट का लोकार्पण किया गया. जिसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

ntpc 2 22Scope News

इस मौके पर अपने अभिभाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि आज देश ऊर्जा के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुका है. ऊर्जा के स्रोत का निर्यात भी किया जा रहा है. एक समय था जब बिहार में मात्र 700 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो पाता था, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 6000 के पार कर गई है. ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार चौमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है. खासकर ऊर्जा के मामले में बिहार पूरी तरह अग्रणी है. केंद्र की हर योजना में बिहार बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है, और अग्रणी श्रेणी में खड़ा रहता है.

ntpc1 22Scope News

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार पूरी तरह आगे बढ़ रहा है. उनकी नीतिगत योजनाओं से बिहार सरकार को भी संबल प्राप्त हो रहा है. गौरतलब है कि आज बरौनी एनटीपीसी एवं बाढ़ एनटीपीसी में कुल मिलाकर 6 यूनिट का लोकार्पण किया जा रहा है.

रिपोर्ट: सुमित

सीएम नीतीश कुमार ने नवनिर्मित ‘पटना साहिब भवन’ का किया उद्घाटन, सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...