Commercial Advertisment

मेरठ में ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, जानिए कितने करोड़ में बनेगा विश्वविद्यालय

नई दिल्ली : पीएम मोदी मेरठ में आज मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्धघाटन करेंगे. पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना शहर के सलावा और कैली गांवों में 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा. पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी देश में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का कदम उनके इसी दृष्टिकोण के तहत उठाया जा रहा है.’’ प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मेरठ के सरधना को दीपों से सजाया गया है. पीएम मोदी सुबह 11.50 मेरठ के शहीद स्मारक पर पहुंचेंगे. जहां वे अमर जवान ज्योति और राजकीय स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम देखेंगे.

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में क्या होगा खास

  • 700 करोड़ की लागत से बन रही है मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
  • आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी नई यूनिवर्सिटी
  • एक साथ 1080 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा सकेगी
  • एथलेटिक्स जैसे आउटडोर गेम्स के लिए 25 से 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी
  • कुश्ती, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों के लिए 5 हजार की क्षमता वाला हॉल बनेगा
  • यूनिवर्सिटी में सिंथेंटिक हॉकी मैदान, फुटबॉल मैदान होगा
  • बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस कोर्ट भी होगा
  • निशानेबाजी और तीरंदाजी के लिए शूटिंग रेंज भी होगा
  • सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी होंगी

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...